This Website Provide information regarding all things that come in my mind.......

Popular Posts

Himalayan Mysteries: बेहद रहस्यमयी हैं हिमालय की ये पांच जगहें, एक स्थान पर किसी की नहीं होती है मौत


Five Mysterious Place of Himalaya Know Interesting Facts in Hindi
Himalayan Mysteries: हिमालय में कई ऐसे स्थान हैं जो रहस्यों से भरे हुए हैं। इन रहस्यों के बारे में अभी तक वैज्ञानिक भी नहीं पता लगा पाए हैं। इन स्थानों पर वैज्ञानिक गए भी हैं, लेकिन उन्हें कोई सफलता नहीं मिली। आज हम आपको हिमालय की इन रहस्यमयी जगहों के बारे में बताते हैं...

गुरुडोंगमार झील

हिमालय में स्थित यह झील रहस्यमयी मानी जाती है। गुरु पद्मसंभव से इस झील का संबंध है। बताया जाता है कि स्थानीय लोगों के आग्रह पर गुरु पद्मसंभव ने झील के एक भाग पर अपना हाथ रखा जिसके बाद बेहद ठंड के दिनों में भी झील का यह स्थान जमता नहीं है। सबसे हैरानी वाली बात यह है कि इस स्थान को छोड़कर पूरी झील जम जाती है। सदियों से यह झील भी लोगों के लिए पानी का स्त्रोत है। माना जाता है कि गुरु पद्मसंभव तांत्रिक थे। इसकी वजह से झील को रहस्यमयी माना जाता है।
Five Mysterious Place of Himalaya Know Interesting Facts in Hindi
                                                    

                                                    कोंगका ला दर्रा

लद्दाख में स्थित कोंगका ला दर्रा पर जाना बेहद कठिन है। यह स्थान बर्फ से ढकी हुई है। साल 1962 में भारत और चीन के बीच युद्ध के बाद सहमति बनी थी कि दोनों देशों के सैनिक इस स हैं                                                                                                                                                                                          ज्ञानगंज    

ज्ञानगंज वर्तमान समय में तिब्बत में कैलाश पर्वत और मानसरोवर झील के पास स्थित है। धार्मिक मान्यता के मुताबिक, यहां पर एक आश्रम स्थित है। इस आश्रम का निर्माण भगवान विश्वकर्मा ने किया है। इस स्थान भगवान राम, श्रीकृष्ण, बुद्ध आदि अभी शरीर रूप में स्थित हैं। इसके अलावा आश्रम में महर्षि वशिष्ठ, विश्वामित्र, महायोगी गोरखनाथ, श्रीमद शंकराचार्य, भीष्म, कृपाचार्य, कणाद, पुलस्त्य को भौतिक रूप में देखा जाता सकता है। यहां पर सैकड़ों ऋषियों को हजारों सालों से ध्यान करते हुए देखा जा सकता है। स्वामी विशुद्धानंद परमहंस ने सबसे पहले लोगों को इस जगह के बारे में जानकारी दी थी।  
Five Mysterious Place of Himalaya Know Interesting Facts in Hindi
गंगखर पुनसुम

दुनिया में गंगखर पुनसुम को सबसे ऊंचा पर्वत माना जाता है और अभी तक इस पर्वत पर अभी तक कोई नहीं पहुंच सका है। दुनिया में यह पहला पर्वत है जिस पर आज तक कोई नहीं चढ़ पाया है। भूटान में स्थित इस पर्वत पर अर्धमानव यति रहता है। कई पर्वतारोहियों समेत स्थानी लोगों ने भी दावा किया है कि उन्होंने यति को देखा है। तिब्बत के लोगों इससे डरते हैं और इसकी पूजा करते हैं। ऊंचे पहाड़ को तिब्बत के लोग भगवान मानते हैं। इसकी वजह से भी गंगखर पुनसुम की चोटी पर जाने की इजाजत नहीं है।
Five Mysterious Place of Himalaya Know Interesting Facts in Hindi



                                              टाइगर नेस्ट मठ

खड़ी चट्टान के किनारे स्थित इस मठ के बीच में एक गुफा स्थित है। मान्यता है कि गुरु पद्मसंभव ने तीन साल, तीन महीने, तीन दिन और तीन घंटे तक कठिन तपस्या की थी। कहा जाता है कि गुरु पद्मसंभव बाघिन पर सवार होकर इस गुफा तक गए थे। इस गुफा को टाइगर मठ के नाम से भी जानते हैं। साल 1962 में बनाया गया यह आज भी अवस्थित है।

No comments